तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए डिप्टी सीएम

Desk. बड़ी खबर तमिलनाडु से आ रही है। तमिलनाडु में एमके स्टालिन कैबिनेट में फेरबदल हुआ है। उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। साथ ही सेंथिल बालाजी को भी फिर से मंत्री बनाया गया है। तमिलनाडु की सियासत में पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि सीएम एमके स्टालिन अपने बेटे उदयनिधि स्टालिन को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं।

उदयनिधि स्टालिन को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी

वहीं वी सेंथिल बालाजी, डॉ. गोवी चेझियान, आर राजेंद्रन और एसएम नासर को रविवार को तमिलनाडु मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने चार मंत्रियों को शपथ दिलाई है। वहीं नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री उदयनिधि अपने पिता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

सेंथिल बालाजी ने बिजली, निषेध और उत्पाद शुल्क मंत्री के रूप में शपथ ली है। मई 2021 से जून 2023 तक उनके पास यही विभाग था। एसएम नासर ने अल्पसंख्यक कल्याण और अनिवासी तमिल कल्याण मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले उन्होंने मई 2021 से मई 2023 तक स्टालिन कैबिनेट में दूध और डेयरी विकास विभाग संभाला था।

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

Also Read

तमिलनाडु Model के तर्ज पर बिहार में होगा ये काम, मंत्री...

चेन्नई: बिहार के सहकारिता एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने चेन्नई के गिंडी नेशनल पार्क और अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क का दौरा...

यूनिवर्सिटी परिसर में इंजीनियरिंग छात्रा का यौन उत्पीड़न, जांच में जुटी...

Desk. खबर तमिलनाडु से है। चेन्नई के प्रतिष्ठित अन्ना विश्वविद्यालय के परिसर में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया...

IIT मद्रास में NICE 2024 का साउथ जोनल राउंड संपन्न

IIT मद्रास में NICE 2024 का साउथ जोनल राउंड संपन्न, NIT त्रिची की छात्र जोड़ी संजीव और हर्ष बने विजेता। BITS पिलानी (हैदराबाद) और...
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिन्हों एवं बताए रास्ते पर चलना उनके...

रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर उन्हें आज पूरा राष्ट्र श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बापू...