उमेश कुशवाहा ने कहा- खड़गे को चौथे चरण में याद आई बिहार की जनता

उमेश कुशवाहा ने कहा- खड़गे को चौथे चरण में याद आई बिहार की जनता

पटना : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आज बिहार दौरे को लेकर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तीन चरण के लोकसभा चुनाव खत्म हो गया है। चौथे चरण के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को बिहार की जनता याद आई है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बैठक पर कहा कि आने दीजिए मल्लिकार्जुन खड़गे को पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि चौथे चरण में बिहार की याद आई है। उनको पता नहीं है वह दूरबीन लेकर भी खोजेंगे। इंडिया गठबंधन वालों का कहीं पता नहीं चलेगा।

यह भी पढ़े : सम्राट ने कहा- खड़गे के आने नहीं पड़ेगा कोई फर्क, मोदी के साथ खड़ा है बिहार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Share with family and friends: