उमेश कुशवाहा ने कहा- पार्टी के युवा विभाग विशेष राज्य के दर्ज के लिए निकालेगी संकल्प यात्रा

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आज पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया। कुशवाहा ने मीडिया से बाचतीत करते हुए कहा कि हमारे पार्टी के युवा विभाग द्वारा विशेष राज्य के दर्जे के लिए संकल्प यात्रा निकालेगी। पार्टी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2006 से ही विशेष राज्य की मांग कर रहे हैं। ये हमारा अधिकार है। हम शुरुआती दिनों से मांग कर रहे हैं।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था। पहले बीजेपी हमारे साथ थी। आज केंद्र में उनकी सरकार है फिर भी विशेष राज्य के देने पर आनाकानी कर रहे हैं। झारखंड अलग होने से हमारे आय के साधन कम हो गए हैं। बिहार कृषि प्रधान है लेकिन बाढ़ सुखार से असर परता है। अभी जातीय जनगणना में बिहार में प्रति व्यक्ति आय मे काफी विषमता देखी गई है। जबकि केंद्र सरकार आत्मनिर्भर बनाने का ढोल पीट रहे है। हमारी जरूरत है विशेष राज्य के दर्जे की मांग की। हमारे युवा विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर राज्य भर घूमेंगे और जनता को समझाने का काम करेंगे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: