राजधानी पटना में दिनदहाड़े FIRING, दो घायल

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की। अपराधियों की फायरिंग में दो युवक गोली लगने से जख्मी हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के एनएमसीएच के पास काली मंदिर के समीप की है जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घायलों की पहचान लल्लू और सूरज के रूप में की गई है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है। मामले में सिटी एसपी एसएस सारथ ने कहा कि घायल सूरज का भी आपराधिक इतिहास रहा है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग किस स्थिति में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि फायरिंग गैंगवार की घटना है, हालांकि अभी जाँच चल रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि फायरिंग का क्या कारण है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP ने दिया एक क्विंटल लड्डू का आर्डर, कार्यकर्ता भी जुटे हैं लड्डू बनाने में

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

FIRING FIRING FIRING

FIRING

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...