‘प्रधानमंत्री केवल झूठ नहीं बोलते बल्कि झूठ बोलने वाले फैक्ट्री हैं’

270
'प्रधानमंत्री केवल झूठ नहीं बोलते बल्कि झूठ बोलने वाले फैक्ट्री हैं'
Advertisment

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में बड़े नेताओं का आने जाने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज पटना पहुंचे। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। हमारे प्रधानमंत्री केवल झूठ नहीं बोलते बल्कि झूठ बोलने वाले फैक्ट्री हैं। दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी मौजूद थे।

Advertisment

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 400 पार के दावे पर कहा कि ये गनीमत है कि प्रधानमंत्री ने 543 का दावा नहीं किया। इस पर प्रधानमंत्री कुछ भी बोलते हैं। दिग्गी राजा ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में माहौल इंडिया गठबंधन के पक्ष में है। बता दें कि कांग्रेस के तीन बड़े नेता बिहार दौरे पर हैं। दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस के महासचिव जमराम रमेश और वरिष्ठ नेता सलमान खर्शीद बिहार आए हैं।

यह भी पढ़े : जयराम ने कहा- हम जाति के आधार पर आरक्षण देने के पक्षधर नहीं

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Advertisement