भतीजे राह पर चाचा, आभार यात्रा की करेंगे शुरुआत

हाजीपुरः लोजपा के चिराग गुट द्वारा आशीर्वाद यात्रा के बाद अब लोजपा के पारस गुट द्वारा केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस भी अब हाजीपुर से आभार यात्रा की शुरुआत करेंगे, जिसकी जानकारी पारस गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले 3 वर्षों से केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस परिवारिक उलझन के कारण लोगों के बीच नहीं जा सके हैं अब स्थिति समान्य हुई है तो पूरे बिहार में पंचायत स्तर पर लोगों से मिलने पहुंचेंगे। 16 अगस्त के बाद आभार यात्रा की तारीख की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बहुत जल्द हाजीपुर को केंद्रीय यूनिवर्सिटी की सौगात मिलेगी। बड़े भाई की जिम्मेवारी को आगे बढ़ाते हुए अब केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी उनके रास्ते पर चल रहे हैं, वहीं लोजपा के भटके हुए साथी वापस अपने घर में लौट रहे हैं और जो भटके हुए हैं, वह भी बहुत जल्द साथ आ जाएंगे।

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...