Dhanbad : कतरास में भयंकर सड़क हादसा, हाइवा ने टेंपो में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत कई घायल…

Dhanbad : जिले के कतरास थाना क्षेत्र के लिलोरी मंदिर रेलवे पुल के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं ऑटो सवार कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढे़ं- Breaking : सीएम आवास में इंडिया गठबंधन का महाजुटान, सीएम हेमंत ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भरी हुंकार 

मिली जानकारी के अनुसार काको मोड़ से कतरास की ओर जा रही एक टेंपो (संख्या JH10BH 9126) को तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा डंफर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में टेंपो सवार जाहिद (फरीदाबाद, उत्तरप्रदेश निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh : DISHA की बैठक उठा जिला परिषद का भवन आवंटन का मामला, सांसद मनीष जायसवाल ने उठाए सवाल 

Dhanbad : टेंपो पर कपड़े बेचने का काम करता था मृतक

जाहिद कपड़े का व्यापारी था और अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए धनबाद में रहकर टेंपो पर कपड़े बेचने का काम करता था। वहीं टेंपो में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की पहचान महादेव कुम्हार (निवासी खरीयो, निचितपुर) के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान यूपी निवासी के रूप में बताई जा रही है।

ये भी पढे़ं- Bokaro : सांसद ढुल्लू महतो ने राज्य सरकार की खेल नीति पर उठाए गंभीर सवाल… 

घटना की सूचना पाकर कतरास थाना की पुलिस एवं पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार हाइवा चालक की तलाश जारी है।

आदर्श गुप्ता की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Latehar Double Murder : डबल मर्डर से लातेहार में हड़कंप, मां-बेटे की धारदार हथियार से काटकर हत्या… 

Hazaribagh : पति पत्नी और वो! मैं जान दे दूंगी कहते हुए हजारीबाग झील पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा… 

Dumka में बड़ा हादसा, मयूराक्षी नदी में बहे चार युवक, एक का शव मिला बाकी लापता… 

Jharkhand Politics : बाबूलाल सहित बीजेपी के सभी नेताओं का “स्पेशल इंटेंसिव हेल्थ रिव्यू” होना चाहिए-जेएमएम का तंज 

Breaking : सीबीआई कोर्ट का बड़ा फैसला, जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 दोषी करार… 

Garhwa : रंका में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में बड़ा गड़बड़ घोटाला उजागर 

Giridih : नर्सिंग होम में लिंग जांच की आशंका! बीडीओ का औचल निरीक्षण, लैपटॉप समेत कई दस्तावेज जब्त 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Rajgir Shakti Samvad 2026: राजगीर में 20 राज्यों की महिला आयोगों...

Rajgir Shakti Samvad 2026: महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिकायतों के प्रभावी निवारण और महिला आयोगों की संस्थागत क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य...

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...