औरंगाबाद : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कठौतिया मोड़ के पास अनियंत्रित जीप ने 6 महिलाओं को रौंद डाला। हादसा इतना भीषण था कि 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मताबिक 6 महिलाएं खेत में काम करने के बाद सड़क किनारे आराम कर रही थीं, इसी दौरान औरंगाबाद-पटना हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही जीप 6 को रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-139 को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया।
Related Posts
बीएयू में वैज्ञानिकों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई
- 22Scope
- October 26, 2021
- 0
रांची : झारखंड हाई कोर्ट में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर सह कनीय वैज्ञानिकों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई. […]
मेगा लीगल सर्विस कैंप में लोगों को मिली योजनाओं की जानकारी
- 22Scope
- November 13, 2021
- 0
जमशेदपुर : जमशेदपुर में मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन रविंद्र भवन प्रेक्षागृह में किया गया. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के सत्र न्यायाधीश […]
दुर्गा सोरेन सेना का गठन, क्या जेएमएम में है ‘All is Well’
- 22Scope
- October 15, 2021
- 0
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहु सीता सोरेन की दो बेटियों के एक कदम ने परिवार के अंदर भूचाल ला […]