अनियंत्रित जीप ने 6 को रौंदा, 3 की मौत, 3 की हालत गंभीर

औरंगाबाद : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कठौतिया मोड़ के पास अनियंत्रित जीप ने 6 महिलाओं को रौंद डाला। हादसा इतना भीषण था कि 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मताबिक 6 महिलाएं खेत में काम करने के बाद सड़क किनारे आराम कर रही थीं, इसी दौरान औरंगाबाद-पटना हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही जीप 6 को रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-139 को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया।

Lalan Singh Meets Nitish Kumar: अनंत सिंह पर JDU की कार्रवाई...

Lalan Singh Meets Nitish Kumar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार...

Raxaul Smack Seizure: रक्सौल में करीब 4 करोड़ की स्मैक बरामद,...

Raxaul Smack Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम...

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...