पुलिस के दबाव में गोलीकांड के तीन आरोपियों का सरेंडर, रिमांड पर लेगी पुलिस, सिटी एसपी ने दी जानकारी

रांचीः किशोरगंज चौक के पास 24 अक्तूबर को दिनेश सिंह पर फायरिंग केस में शामिल तीन आरोपियों ने पुलिस के दबाव में आकर न्यायालय में सरेंडर कर दिया है. सरेंडर करने वालों में विक्की जायसवाल, विकास और आयुष शामिल है. तीनों आरोपियों के सरेडर करने की जानकारी शुक्रवार को कोतवाली थाना की पुलिस को मिली. इसके बाद पुलिस ने तीनों को केस में रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है.

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि घटना के बाद दिनेश सिंह के भाई की लिखित शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया है. पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी. पुलिस के दबाव में आकर आरोपियों ने न्यायालय में सरेडर कर दिया है. अब उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है.

रिपोर्टः कमल कुमार

घर बैठे सुनवाई, ऑनलाइन दस्तावेज और पारदर्शी फैसला, बिहार की राजस्व...

पटना : सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब नागरिकों को न्याय पाने के लिए अनावश्यक दौड़-भाग न करनी पड़े। तकनीक तभी...

नितिन नवीन के आवास पर बैठकों का दौर जारी, चुनावी रणनीति...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...

चारा घोटाला केस में लालू यादव को SC से राहत, जमानत...

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले...