सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने लोगों को हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक, दी यातायात नियमों की जानकारी

रिपोर्टः नीरज सिंह/ न्यूज 22स्कोप

दुमका: जिले में सड़क हादसे में गई लोगों की जान से अचंभित हैं। जहां पिछले सात महीने में आपराधिक घटना में केवल 15 लोगों की जान गई है। वहीं सड़क दुर्घटना में इतने ही समय में इससे 10 गुणा अधिक लोगों की जान गई है। मतलब सड़क दुर्घटना में 150 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब दुमका पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नए कप्तान पीताम्बर सिंह खेरवार के निर्देशानुसार जिला के सभी थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रति सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रही हैं। जिले के तालझारी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बगैर हेमलेट के चल रहे श्रद्धालु बाइक सवार को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों डायन प्रथा समेत अन्य कुरूतियां के प्रति साप्ताहिक हाट बाजारों में माइकिंग कर एवं पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया।

हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक

हेलमेट पहनने के लिए किया जागरूक 

वहीं जामा थाना प्रभारी जितेंद्र साहू द्वारा बाइक रैली निकाल विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगो को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। मौके पर बिना हेलमेट चला रहे चालको के बीच हेलमेट का भी वितरण कर हाथ जोड़ आगे से बिना हेमलेट का बाइक नहीं चलाने की नसीहत दी। जामा थाना प्रभारी जितेन्द्र साहू ने कहा कि सड़क दुर्घटना में हुए मौत के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इस कारण जिले की पुलिस लोगों के बीच जागरूकता अभियान चला रही है। इसके माध्यम से लोग ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ पाएंगे। साथ ही नियमों को तोड़ने वालों पर अब कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...