Commercial Advertisment

विचाराधीन कैदी ने छत से कूद कर आत्महत्या की

जमशेदपुर: जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में शनिवार सुबह एमजीएम थाना क्षेत्र निवासी हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी विश्वनाथ सोरेन ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली, हालांकि इस मामले में जेल प्रबंधन और परसुडीह पुलिस ने कुछ भी बोलने से साफ इनकार किया है ।

जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में शनिवार सुबह विचाराधीन कैदी विश्वनाथ सोरेन ने छत से कूदकर आत्महघा कर ली. घटना शनिवार सुबह की है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विश्वनाथ पर अपनी चाची नोवा सोरेन की हत्या का आरोप है. घटना एमजीएम थाना क्षेत्र की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल के अंदर कुछ दबंगों द्वारा उसे अपने परिजनों से फोन पर बात नही करने दिया जा रहा था जिस कारण उसने आत्महत्या की है. इस संबंध में जेल अधीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की गई पर उन्होंने फोन नही उठाया ।

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी...

Anant Singh Daughter Wedding, पटना: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के घर जल्द ही शादी की शहनाई गूंजने वाली है। उनकी बेटी...