पुस्तकालय मैदान में कोरोना टीके के लिए उमड़ी अप्रत्याशित भीड़

बोकारोः पुस्तकालय मैदान, सेक्टर 05 का वैक्सीनेशन कैंप में अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ी है। धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावे बड़ी संख्या में पच्छिम बंगाल से भी लोग यहां वैक्सीन लेने आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके इलाके में वैक्सीन का कैंप नहीं लग रहा है, अगर कहीं लगा भी है तो पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

टीके के लिए पच्छिम बंगाल से भी आ रहे लोग

महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को लेकर वैक्सीन लेने पहुंच रही हैं। वैक्सीनेशन से जुड़े एक शिक्षक ने बताया कि केन्द्र पर इस कदर भीड़ उमड़ी पड़ी है कि चाह कर भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं कराया जा सकता।

बताया जा रहा है कि लोगों में यह भ्रम फैला दिया गया है कि यदि कोराना को टीका नहीं लिया गया तो किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

रिपोर्टः चुमन

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...