गुमला में सदर अस्पताल के पास मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

गुमला. जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप आज सुबह एक अज्ञात शव मिला। इसकी जानकारी मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

गुमला में सदर अस्पताल के पास मिला अज्ञात शव

घटना स्थल पर शव के समीप काफी खून गिरा हुआ था। साथ ही रास्ते में पड़ा बालू बिखरा हुआ था। पुलिस ने जिस शव को कब्जे में लिया है, उसके एक पैर में अंगूठे की अंगुली नहीं है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना देर रात घटी है। हालांकि पास के प्रतिष्ठान और सदर अस्पताल के मुख्य द्वार में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिससे पुलिस को इस मामले में तहकीकात करने में मदद मिल सकती है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...