औरंगाबाद सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार, शौचालय में मिला नवजात का शव

औरंगाबाद सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार, शौचालय में मिला नवजात का शव

औरंगाबादसदर अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव मिलने की खबर से सनसनी मच गई है। सुचना पर पहुँचे प्रभारी डीएस आशुतोष कुमार सिंह। मृत बच्चों के पाए जाने की सूचना पर सदर अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

DIARCH Group 22Scope News

प्रभारी डीएस पहुँचे अस्पताल , जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस , प्रभारी डीएस आशुतोष कुमार सिंह पहुंचे और मामले का जायजा लिया। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में मॉर्निंग ड्यूटी में सभी कर्मी पहुंचे और अपने अपने कामों में जुट गए।

महिला वार्ड संख्या 35 से सटे बाथरूम की सफाई के लिए जब महिला सफाई कर्मी शौचालय पहुंची तो उसने देखा कि लैट्रिन का नल चालू है और पूरा सीट पानी से भरा हुआ है।

महिला सफाईकर्मी की निकली चीख

जब उसने पानी को निकलने की कोशिश किया तो देखा कि एक नवजात का सिर सीट के होल में फंसा हुआ था। यह दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। महिला सफाईकर्मी की चीख की आवाज सुनकर वहां मौजूद कर्मी दौड़ पड़े और इसकी सूचना पुलिस और अधिकारियों को दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...