नई दिल्ली : बजट से पहले सेंसेक्स में उछाल दर्ज की गई है. रियलटी, हाउसिंग, फाइनेंस शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स करीब 800 अंक ऊपर है और इस समय 788 अंकों की जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी में 300 से ज्यादा अकों की बढ़ोतरी हुई है.
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आज 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी. कोरोना काल में दूसरी बार और लगातार चौथी बार निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. कोरोना महामारी के इस संकट के बीच पेश किए जाने वाले बजट में सरकार की क्या प्राथमिकताएं होंगी और नौकरी-पेशा व आमलोगों के लिये इसमें क्या होगा, इस पर सभी की निगाहें होंगी.
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. राष्ट्रपति से मिलकर वित्त मंत्री ने बजट की प्रति उन्हें सौंप दी है. इसके बाद वो संसद भवन के लिए रवाना हो गई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे संसद के पटल पर बजट पेश करेंगी. इस मौके पर उनके साथ वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड, पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे.
BIG BREAKING Budget 2022: जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा


















