Union Budget 2024 : मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट 23 जुलाई को लोकसभा में होगा पेश

Union Budget 2024 : मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट सत्र 22 जुलाई से 2024 से शुरू होगा। यह सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजुजू ने दी है। इस सत्र में केंद्रीय बजट 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा। यह बजट (Union Budget 2024) केंद्रीय मंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी।

Union Budget 2024 :

बजट सत्र को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, भारत के माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की सिफारिश पर बजट सत्र 2024 के लिए 22 जुलाई 2024 से 12 अगस्त 2024 तक संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य की अत्यावश्यकताओं के अधीन)। केंद्रीय बजट 2024-25, 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। इस साल की शुरुआत में उन्होंने अंतरिम बजट पेश किया था क्योंकि लोकसभा का चुनाव होना था। केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट सहित कुल छह बजट पेश किए हैं। वह पूर्व पीएम मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी वित्त मंत्री हैं।

उन्होंने पूर्व वित्त मंत्रियों जैसे मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें से प्रत्येक ने लगातार पांच बजट पेश किए थे। अपने कार्यकाल के दौरान सीतारमण ने बजट प्रक्रिया में कुछ बदलाव किये थे। 2019 में उन्होंने भाषण और दस्तावेजों को ले जाने के लिए पारंपरिक बजट ब्रीफकेस को राष्ट्रीय प्रतीक से सजी ‘बही-खाता’ में बदल दिया था। वर्तमान वह बजट प्रस्तुति के लिए बही-खाता में लिपटे एक टैबलेट का उपयोग कर रही हैं।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...