केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और महामंत्री दिलीप सैकिया ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

सिमडेगा : खूंटी संसदीय क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा के महामंत्री दिलीप सैकिया आज सिमडेगा पहुंचे। सिमडेगा आगमन पर शहरी क्षेत्र के महावीर चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया। परंपरागत आदिवासी नृत्य के साथ अर्जुन मुंडा और दिलीप सैकिया का स्वागत किया गया। महावीर चौक में ही अर्जुन मुंडा ने जरूरतमंद लाभुकों के बीच सूखा राशन का वितरण किया।

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सैकिया ने भाजपा की नीति, सिद्धांत और कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। अर्जुन मुंडा ने भी संगठन पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों के साथ जुड़ कर उनकी समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने समाहरणालय में आयोजित दिशा की बैठक में शामिल होकर जिले में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा भी की।

रिपोर्ट : रवि

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की मौत का क्या है कारण ?

Share with family and friends:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =