Advertisment

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सली जोनल कमांडर गोबिंद गिरफ्तार

औरंगाबाद : कई वर्षो से दर्जनों कांडों में फरार चल रहे नक्सलियों जोनल कमांडर गोबिंद यादव उर्फ अभय जी को आज यानी शुक्रवार को ढिबरा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान ढिबरा थाना क्षेत्र के वन-मंझौली गांव निवासी गोबिंद यादव के रूप में की गई है। दरअसल, गिरफ्तार नक्सली बीते कई वर्षो से दर्जोनो कांडों में फरार चल रहा था। इस दौरान इसके खिलाफ़ अंबा थाना में एक कांड दर्ज था जिसमें कोर्ट से कुर्की वारंट निर्गत किया गया है। जबकि ये फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें नक्सली के घर का घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वितीय अमित कुमार ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के फलस्वरुप कई वर्षो से फरार नक्सलियों के जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया गया है। इस पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें औरंगाबाद जिला अंतर्गत 30, गया जिला अंतर्गत 16 से अधिक एवं झारखंड राज्य अंतर्गत चार कांडों से अधिक कांड दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि अभियुक्त का अपराधिक इतिहास पता करने हेतु संबंधित थाना से संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : अधेड़ की शव मिलने से इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

यह भी देखें : 

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...