नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन, टाटा स्टील को मिली है मेजबानी

जमशेदपुर : जमशेदपुर में नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. बता दें कि टाटा स्टील आर्चरी एकेडमी के सिल्वर जुबली वर्ष होने पर इसकी मेजबानी टाटा स्टील को मिली है, इसलिए इस प्रतियोगिता का उत्साह दोगुना हो गया है. जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजी टीम के लिए 16 तीरंदाजों का चयन किया जाएगा. इसी के आधार पर रिकर्व पुरुष, महिला एवं कंपाउंड पुरुष और महिला श्रेणियों में शीर्ष 16 रैंक धारक जमशेदपुर में 10 और 11 अक्टूबर को होने वाले फाइनल ट्रायल के लिए चुने जाएंगे.ढाका में होनेवाले एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप का आधार भी होगा.

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री सह नेशनल आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने शिरकत की. जहां अर्जुन मुंडा ने प्रतियोगिता के स्पॉन्शरशिप के लिए एनटीपीसी और आयोजन के लिए टाटा समूह के प्रति आभार जताया. उन्होंने टाटा समूह की विशेष सराहना करते हुए कहा, कि देश के कई खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में टाटा समूह ने अहम भूमिका निभाई है. प्रतियोगिता का उद्घाटन बापू की 152 वीं जयंती के मौके पर किया गया. उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी एवं नेशनल आर्चरी एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी प्रमोद चांदेकर ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. सभी गणमान्य अतिथियों ने बापू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की.

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...