सिमडेगा. केंद्रीय जनजातिया कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को कृषि मेला का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर वे आज रात सिमडेगा में रहेंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि ने दी है।
Highlights
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कल कृषि विज्ञान मेला का करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री आज शाम सात बजे सिमडेगा पहुंचेंगे। रविवार को सुबह 8 बजे से कार्यकर्ताओं से मिलकर संवाद करेंगे और संगठन का हाल जानेंगे। साथ ही 11 बजे अल्बर्ट एक्का स्टेडियम सिमडेगा में कृषि विज्ञान मेला का उद्घाटन करेंगे।
सुशील श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से भाजपा के सभी कार्यकर्ता एवं जिले के सभी किसानों को कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर कृषि मंत्रालय के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा (नई दिल्ली) द्वारा यह किसान मेला लगाया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने स्थानीय किसान से इसका लाभ उठाने की अपील की।