केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पहुंचे Patna, IIT के दीक्षांत समारोह में लेंगे भाग

पटना : केंद्रीय कौशल विकास विभाग के राज्य मंत्री जयंत चौधरी आईआईटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेने पटना पहुंचे। पटना पहुंचते हीं जयंत चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज से सीबीएसई की परीक्षा शुरू हो रही है एग्जाम देने वाले सभी परीक्षार्थियों को मैं शुभकामना देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही सभी लोगों से कहा है कि बच्चे किसी हालत में परीक्षा का तनाव न लें।

केंद्रीय मंत्री आज शाम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। मैं नीतीश कुमार से मुलाकात करूंगा और बिहार में कौशल विकास को लेकर क्या-क्या कार्यक्रम है उसकी पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दूंगा। कौशल विकास को लेकर राज्य में और क्या-क्या किया जा सकता है उस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विचार विमर्श होगा।

यह भी देखें :

वहीं लालू प्रसाद यादव के द्वारा यह कहे जाने पर कि जबतक वह बिहार में रहेंगे तब तक बिहार में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। इस पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि यदि कहा कि बिहार में फैसला हो चुका है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। किसी के बोलने से कुछ नहीं होता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी और जो लोग प्रधानमंत्री से एक बार जुड़ जाते हैं, वह उनके कार्य शैली को देखकर कभी भी उन्हें नहीं छोड़ सकते।

यह भी पढ़े : CM नीतीश आज Buxar में करेंगे प्रगति यात्रा, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित करोड़ों का देंगे सौगात

महीप राज की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...