Advertisment

केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा- नेम प्लेट लगाने से उनकी और दुकानों की बनती है पहचान

गया : बोधगया में अपने आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी इस समय बिहार के दौरे पर हैं। आज वह अपने संसदीय क्षेत्र गया में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अपराध की बात करने वाले अपनी सरकार में थे तो बात नहीं करते थे। लालू यादव, राबड़ी देवी और कांग्रेस के शासनकाल में बिहार में सरकारी डॉक्टर और अन्य लोगों का अपहरण करवाया जाता था। उसका लेनदेन अन्य मार्ग पर होता था। वर्तमान समय में जो भी अपराधी अपराध कर रहे हैं उनपर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कावड़ यात्रा को लेकर नेप प्लेट लगाने की बातें कही है। इस पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि जैसे श्रीराम तिलकुट भंडार और अन्य मिठाई दुकानदार अपने दुकाना के आगे नेप प्लेट लगाकर बेचते हैं, उससे उनकी शुद्धता की पहचान समझी जाती है। मांझी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जो पहल की है वह अच्छी पहल है। अगर दुकानदार अपने दुकान के आगे नेम प्लेट लगाकर बेचेंगे तो उनकी गुणवत्ता की पहचान की चर्चा होगी और प्रचार-प्रसार भी होगा। लोग उसी दुकान में पुनः आकर खरीदारी करेंगे।

यह भी पढ़े : जमीन देने के नाम पर जमीन मालिक ने 2 लोगों को ठगा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Market: कम बारिश का असर बाजार पर, धान की आवक...

 झारखंड में कम बारिश से मंडियों में धान की आवक घट गई है। रांची में चावल के दाम बढ़े हैं और प्याज की कीमत...

Political Affairs Committee: 18 अगस्त को झारखंड कांग्रेस की Political Affairs...

 झारखंड कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक 18 अगस्त को होगी। एमएमडीआर एक्ट, छात्र आंदोलन और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा संभव...

Lohardaga Accident: लोहरदगा में दो स्कूटी की भीषण टक्कर, तीन युवकों...

लोहरदगा के सिंघरा टोली में दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। तीन गंभीर घायलों को रिम्स रेफर किया...