Union Minister नित्यानंद राय ने विपक्ष पर साधा निशाना, तेजस्वी को लेकर कही ये बात…

पटना: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष से वक्फ संशोधन विधायक पर सोच विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड को लेकर सरकार जो सोच रही और जो संशोधन करना चाहती है विपक्ष को उसके तथ्यों पर जाना चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए कि किस प्रकार वक्फ के संपत्ति का उपयोग अल्पसंख्यक समाज के महिला, बच्चे और गरीबों के लिए उपयोग हो। बाबा साहब ने संविधान में एससी एसटी के आरक्षण का जो प्रावधान किया है उसमें क्रीमी लेयर नहीं है।

केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बांग्लादेश की स्थिति पर कहा कि पूरी स्थिति पर प्रधानमंत्री और सरकार नजर बनाए हुए है। जो भी उचित कदम होगा वह उठाया जायेगा। वहीं बांग्लादेश की नई सरकार के गठन पर प्रधानमंत्री मोदी के बधाई संदेश को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस की अलग सोच है, वे तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। उनके हर बात और हर सोच के तहत सत्ता की सोच ज्यादा होती है।

प्रधानमंत्री और उनके नेतृत्व की सरकार और अधिकारी बांग्लादेश में हिन्दू और हर भारतीय कैसे सुरक्षित रहे इसके लिए लगातार संपर्क में हैं। इसके लिए कुछ स्थानीय स्तरीय कमिटी भी गठित की गई है जो लगातार निगरानी कर रही है। नित्यानंद राय ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की यात्रा को लेकर कहा कि वे तो पहले ही बाहर हो चुके हैं।

उपचुनाव में सभी चार सीटों पर एनडीए की जीत होगी। वे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे लेकिन उनकी राजनीतिक यात्रा समाप्त हो चुकी है। बिहार में उप मुख्यमंत्री रहते हुए उनके पास 6 विभाग था और उन्होंने खूब लूटा है। अब उनके यात्रा करने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की गंगा देश के साथ ही बिहार में भी बह रही है और एनडीए का नेतृत्व बिहार में मुख्यमंत्री कर रहे हैं।

बिहार में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की योजनाओं से हर बिहारवासी लाभान्वित हो रहे हैं, लोगों को अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित चाहिए। अब बिहार में जाति आधारित राजनीति नहीं चलेगी बल्कि अब विकास की राजनीति चल रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Bangladesh मामले में सरकार बनाए हुए है नजर- सिग्रीवाल

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Union Minister Union Minister Union Minister

Union Minister

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...