“कबाड़ से जुगाड़” अमृत महोत्सव पर अनोखी पहल

रांची : आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष में मनाया जाने वाला अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान के तहत “कबाड़ से जुगाड़” कार्यक्रम के तहत सेंट्रल एकेडमी स्कूल बरियातु के विद्यार्थियों ने कबाड़ से कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई.  राँची विश्विद्यालय के कम्युनिटी रडियो “रेडियो खाँची 90.4FM ” एवं सामाजिक संस्था “स्नेह फाउंडेशन” के संयुक्त तत्वावधान में  दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर एक अनोखी पहल की है.

उन्होंने अपने घर के वेस्ट समान से घर को सजाने के लिए आकर्षक डिजाइन बनाकर कई कलाकृतिया तैयार कर एक मिसाल पेश किया है. बच्चों ने बेकार वस्तुओं से बनाई गई कलात्मक वस्तुओं में स्वच्छ भारत अभियान, पॉलीथिन हटाओ वातावरण को स्वच्छ बनाओ एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक संदेश दिया है. इस तरह से आम लोग भी” कबाड़ से जुगाड़ ” कर के बेकार पड़ी वस्तुओं को भी काम में ला सकतें हैं.

इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के रूप में राँची नगर निगम की महापौर श्रीमती आशा लकड़ा ने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता उन्हें एक सफल व्यक्तित्व के रूप में विकसित करेगा. कार्यक्रम में रेडियो खाँची के निदेशक डॉ आनंद कुमार ठाकुर ,फ़िल्म निर्देशक ऋषि प्रकास मिश्रा,भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, गौरव अग्रवाल, संजय प्रामाणिक ,चंदन प्रजापति,कलीम उल्ला कबीर ,पंकज कुमार,अनिल सिंह, अमन, एवं सेंट्रल एकेडमी स्कूल की प्राचार्या रेणुका जायसवाल  ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

अब मगही और भोजपुरी के विरोध में उतरे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

Jamshedpur Gold Robbery: 36 करोड़ की सोना लूट में समस्तीपुर के...

जमशेदपुर के केनरा बैंक में 36 करोड़ की सोना लूट मामले में समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये...

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...

India vs West Indies T20: रांची में मैच से पहले टिकट...

 रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत वेस्टइंडीज टी-20 मैच होगा। टिकट बिक्री शुरू, कालाबाजारी रोकने और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम...