प्रभात फेरी निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन

बेगूसराय : व्यवहार न्यायालय से शहीद स्थल तक प्रभात फेरी निकालकर 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलने वाले आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम समापन से पूर्व प्राधिकार के एडीआर भवन में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर प्राधिकार के सचिव अनवर शमीम ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकालकर किया जा रहा है.

सचिव ने बताया कि 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में डोर टू डोर जागरूकता शिविर, स्पेशल शिविर कई तरह के लगभग 1569 कार्यक्रम किए गए. इस कार्यक्रम से जिले के लगभग 76 हजार लोग लाभान्वित हुए. इन सभी कार्यक्रम को सफल बनाने में पैनल अधिवक्ता पीएलवी और जुडिशियल ऑफिसर की काफी अहम भूमिका रही. गांव-गांव जाकर पीएलवी लोगों को उनके अधिकार के बारे में बताएं यही इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य था.

रिपोर्ट : सुमित

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगा यात्रा का आयोजन

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...