मणिपुर में जारी हिंसा और महिला उत्पीड़न के खिलाफ यूनाइटेड फोरम पीस एंड जस्टिस ने किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टः लाला जबीन/ न्यूज 22स्कोप

जमशेदपुरः मणिपुर में जारी हिंसा और महिला उत्पीड़न के मामलों की रोकथाम को लेकर देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मणिपुर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. जगह- जगह प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मणिपुर सरकार के पुतले फूंके जा रहे हैं. प्रधानमंत्री से मणिपुर हिंसा को लेकर जवाब मांगे जा रहे हैं. सदन ठप्प पड़ा हुआ है. बावजूद इसके गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इधर गुरुवार को जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर यूनाइटेड फोरम पीस एंड जस्टिस की ओर से प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मणिपुर में हिंसा रोकने और अमन-चैन बहाली करने को लेकर पहल करने की मांग की गई. मणिपुर हिंसा को देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसपर अविलंब रोक लगाने की मांग की. खासकर जनजातीय समुदाय की महिलाओं को निर्वस्त्र कर गैंगरेप की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने केंद्र सरकार को इस पूरे मामले में विफल बताया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मणिपुर में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की.

 

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...