University सिर्फ डिग्री देने का केंद्र नहीं…., CUSB के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने की शिरकत

गया: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University of South Bihar) का चौथा दीक्षांत समारोह 20 मार्च 2025 का राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दीप प्रज्ज्वलित किया। दीक्षांत समारोह में वर्ष 2021 और 2022 में उत्तीर्ण 1346 छात्रों को डिग्री प्रमाण पत्र प्रदान किए। University के राज्यपाल के समक्ष अलग अलग विषयों के छात्र छात्राओं को उपाधि प्रदान करने के लिए प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा 726 पास आउट छात्र छात्राओं को उपाधि दिए जाने की घोषणा की गई। कुल मिलाकर 1346 पास आउट स्टूडेंटस को राज्यपाल के हाथों उपाधि प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया गया।

खास बात यह भी रही कि 80 गोल्ड मेडल में से 59 गोल्ड मेडल लड़कियों की झोली में गई। इस मौके पर राज्यपाल ने मेडल प्राप्त करने वालों का कहा कि यह जीवन की पहली सफलता है। हमें उम्मीद है कि आप अपने परिवार समाज और देश के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। साथ ही जो शिक्षा प्राप्त की है उससे देश लाभान्वित होगा। इस मौके पर राज्यपाल ने सम्बोधन में कहा कि यह पल न केवल स्टूडेंट्स बल्कि अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें – CM चिकित्सा कोष से एक वर्ष में साढ़े 33 हजार लोगों को मिला लाभ, हर महीने…

उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है। अब आप अपने ज्ञान, अनुशासन के बल कड़ी मेहनत करते हुए देश हित मे नया कीर्तिमान हासिल करेंगे। वहीं इस मौके पर सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने मेडल व उपाधि प्राप्त करने वालों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही नई शिक्षा नीति की तारीफ की। और देश की तरक्की में कदम से कदम बढ़ा कर आगे चलने का आग्रह किया।

University के कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि University सिर्फ डिग्री देने का केंद्र नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला संस्थान है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप शिक्षित करना और उन्हें कौशल के साथ सामाजिक जिम्मेदारी के लिए तैयार करना है। “कैंपस फॉर कम्युनिटी” विश्वविद्यालय का प्रमुख ध्येय है।

बेटियों ने मारी बाजी, 80 गोल्ड में से 59 पर कब्जा

इस दीक्षांत समारोह में 80 छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि इन 80 में से 59 गोल्ड मेडल बेटियों रहीं। वर्ष 2021 के लिए 2 छात्रों को चांसलर गोल्ड मेडल, 10 को स्कूल गोल्ड मेडल और 26 को डिपार्टमेंट गोल्ड मेडल मिला। वहीं, 2022 के लिए 2 छात्रों को चांसलर गोल्ड मेडल, 11 को स्कूल गोल्ड मेडल और 29 छात्रों को डिपार्टमेंट गोल्ड मेडल दिया गया।

यह भी पढ़ें – Bihar विधानसभा चुनाव में भाजपा नहीं करना चाहती है कोई चूक, आ रहे हैं अमित शाह…

University ने हासिल की कई उपलब्धियां

इस मौके पर University के कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि सीयूएसबी ने पिछले वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2023 में University को नैक (NAAC) से 3.58 स्कोर के साथ ‘ए++’ ग्रेड प्राप्त हुआ। वर्ष 2024 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने इसे कैटेगरी-1 यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया, जिससे इसे स्वायत्तता भी मिली। साथ ही, बीएससी एग्रीकल्चर, एमएससी डेटा साइंस और एमएससी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स शुरू किए गए। इस साल से बीबीए एलएलबी और 13 विषयों में इंटीग्रेटेड यूजी-पीजी पाठ्यक्रम भी शुरू हो चुके हैं। भविष्य में डिस्टेंस लर्निंग, बीफार्मा, एमएससी साइबर सिक्योरिटी और एलएलएम जैसे नए कोर्स लाने की योजना है।

खेल और शोध को भी मिल रहा बढ़ावा

कुलपति ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत युवा एवं खेल मंत्रालय ने मिल्खा सिंह खेल परिसर के पास मल्टीपर्पज हॉल के लिए 9.50 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। इससे विद्यार्थी किसी भी मौसम में खेल गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। इसके अलावा, शिक्षकों और विद्यार्थियों के शोध कार्यों के लिए 11.64 करोड़ रुपए का अनुदान मिला है, जो बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर गोल्ड मेडल चांसलर मेडल व सकुल मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं ने कहा कि हमें बहुत खुशी हो रही है। यहां से मिले ज्ञान, अनुशासन के पाठ का समाज व देश हित मे योगदान दिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar उर्जा विभाग कर रहा बेहतर काम, किसानों के साथ ही…

Gaya से आशीष कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...