अज्ञात बदमाशों ने महिला की चाकू मारकर हत्या, लूट लिए आभूषण

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी खबर आ रही है। मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के धरोहर गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर उसके आभूषण लूट लिए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय प्रभावती देवी पति हरिलाल साह के रूप में हुई है।

प्रभावती देवी शनिवार की शाम करीब 6 बजे खेत की ओर शौच करने गई थीं

मिली जानकारी के अनुसार, प्रभावती देवी शनिवार की शाम करीब छह बजे खेत की ओर शौच करने गई थीं। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं तो परिजन चिंतित हो उठे और उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव की एक महिला शौच के लिए खेत की ओर गई, जहां उसकी नजर जमीन पर पड़ी एक महिला पर पड़ी। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान प्रभावती देवी के रूप में की।

शव पर चाकू से वार के निशान थे और महिला के पहने हुए आभूषण गायब थे – परिजन

परिजनों ने बताया कि शव पर चाकू से वार के निशान थे और महिला के पहने हुए आभूषण गायब थे। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से महिला की हत्या की है। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना चिरैया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

उनकी मां की सात बेटियां और एक बेटा है – मृतक के पुत्र

मृतक के पुत्र ने बताया कि उनकी मां की सात बेटियां और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। इस घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। चिरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थिति में चाकू मारकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, घटनास्थल पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates