आरा: आरा में बीती रात अज्ञात वाहन ने चार लोगों को रौंद डाला जिसमें दो की मौत हो जबकि दो अन्य का जख्मी हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना आरा के कोइलवर थाना क्षेत्र के हरंगी मोड़ के समीप की है जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद डाला। घटना में चारों बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
Highlights
अस्पताल जाने के क्रम में ही दो जख्मियों की मौत हो गई। वहीं जख्मी दो अन्य को आरा से पटना रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान कोइलवर निवासी 19 वर्षीय रवि कुमार और मनेर के सूअर मरवां निवासी 23 वर्षीय देवचंद कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक और जख्मी सभी लोग पेशे से मजदूर थे और वे मजदूरी कर वापस लौट रहे थे।
आरा से नेहा की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- जहानाबाद में हत्या मामले में 4 आरोपी को आजीवन कारावास
ARA
ARA