जहानाबाद में हत्या मामले में 4 आरोपी को आजीवन कारावास

जहानाबाद: जहानाबाद में कोर्ट ने हत्या मामले के चार आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। चारों सजायाफ्ता धीरज कुमार, प्रभात कुमार, आदित्य पांडेय और रौशन कुमार हैं जिन्हे कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने आर्म्स एक्ट में दोषी मानते हुए सभी आरोपियों को एक वर्ष की अतिरिक्त सजा और 10-10 हजार रुपए का जुरमाना भी लगाया है।

मामले में अपर लोक अभियोजन विनोद कुमार सिंह ने कहा कि एडीजे-2 जावेद अहमद खान की न्यायालय ने चारों आरोपियों को सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कि विगत 02 दिसंबर 2019 को आरोपियों ने रजनीकांत पांडेय नामक एक व्यक्ति की हुलासगंज थाना के उत्तमपुर मोड़ के पास गोली मार कर हत्या कर दी थी। परिजनों के बयान पर चारों को आरोपित किया गया था जिसमें कोर्ट ने सभी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

वहीं परिजनों ने बताया कि आज हमारे परिवार ने राहत की सांस ली है। हमें न्यायलय पर पूरा भरोसा था कि हमारे साथ न्याय होगा। आज कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुना कर हमें न्याय दिया है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- NALANDA में स्कॉर्पियो ने स्कूली वाहन में मारी टक्कर, 8 बच्चे जख्मी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

4

4

Jharkhand Gramin Bank: क्रूर शहंशाह का दरबार ………

Jharkhand Gramin Bank गढ़वा: कभी राजाओं के दरबार में फरियादी घंटों खड़े रहते थे। आज लोकतंत्र है, मगर कई बार बैंक की खिड़की के...

Dhanbad News: धनबाद में आरोपों की सियासत तेज, ढुल्लू महतो ने...

Dhanbad News: मंगलवार को धनबाद सर्किट हाउस में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा के विधायक अरूप चटर्जी पर कई...

बिहार सरकार ने Salary Package Accounts के लिए 9 बैंकों के...

बिहार सरकार ने स्थायी और संविदा कर्मियों के सैलरी पैकेज खातों के लिए 9 प्रमुख बैंकों के साथ एमओयू का एक वर्ष के लिए...