Giridih: सरिया क्षेत्र के सिंगदाहा में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल चल रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दर्शन पासवान उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप मे हुई है। दर्शन मजदूरी करता था।
Giridih: वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूरी कर के सिंगदाहा में एक होटल में चाय पी कर पैदल अपने घर की ओर जा रहा था।तभी पीछे से तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद आनन-फानन में सरिया के देवकी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सरिया थाना पुलिस देवकी हॉस्पिटल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही हैl
राज रवानी की रिपोर्ट
Highlights