‘पुलिसिया दमन के सहारे लोकतंत्र को कुचलना चाहती है यूपी सरकार’

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने उत्तर प्रदेश के योगी सरकार पर करारा हमला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोके जाने पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को उत्तर प्रदेश की सरकार पुलिसिया दमन के सहारे कुचलने का कार्य किया है। इससे उनके विचारों को और उनकी सोच पर चलने वालों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किस तरह से रोका जा रहा है यह स्पष्ट रूप से दिखा। एजाज अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा की नीतियां कहीं ना कहीं जेपी के विचारों को रोकने की दृष्टि का थी। जो कि इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। भाजपा चाह कर भी जेपी के विचारों पर चलने वालों को रोक नहीं सकती है।

यह भी पढ़े : जेपी की जयंती आज, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धाजंलि

यह भी देखें :

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...