UP की शिक्षिका ने मधेपुरा में की आत्महत्या, परिजन ने कहा…

मधेपुरा: मधेपुरा में एक बीपीएससी शिक्षिका ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतिका शिक्षिका की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या की रहने वाली अदिति सिंह के रूप में की गई। शिक्षिका मधेपुरा में एक किराये के कमरे में रहती थी जहां उसने दुपट्टा से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मकान मालिक सेवा निवृत शिक्षक अनिल कुमार उर्फ़ पृथ्वीचंद यादव ने पुलिस और परिजनों को दी।

घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस एफएसएल की टीम के साथ पहुंच कर जांच में जुट गई। मामले में मृतिका के भाई शशिकांत ने बताया कि मृतिका कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। उसके एक पैर में कुछ बीमारी थी जिसका वह लखनऊ से इलाज करवा रही थी। वह हमेशा कहती थी कि मैं ठीक नहीं हो पाउंगी। घर के लोग उसे सांत्वना और भरोसा देते तेह लेकिन वह किसी की बात नहीं मानती थी।

कल सुबह भी उससे बात हुई थी लेकिन फिर 11 बजे से उसका फोन लगना बंद हो गया तब बगल में रहने वाली दूसरी शिक्षिका से बात की। तब तक सब कुछ ठीक ठाक था। फिर शाम में उसके आत्महत्या करने की खबर मिली। हमारे पहुंचने के बाद पुलिस के सहयोग से कमरे का दरवाजा खोला गया तो उसका शव पंखे से लटका हुआ है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ‘A for Apple’, थाना बनता है पाठशाला और खाकी वाले बनते हैं शिक्षक, नक्सलियों के गढ़ में अब….

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

UP UP UP UP

UP

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...