अविवाहित शिक्षिका का पंखे ले लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या ?

बेगूसराय: मिडिल स्कूल की अविवाहित शिक्षिका ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मोहल्ले का है। बताया जाता है कि हर्रख मिडिल स्कूल में 2014 से कार्यरत शिक्षिका मोहल्ले में किराए के मकान में अकेले रहती थी। मूलतः बरौनी प्रखंड के पिपरा गांव की रहने वाली शिक्षिका के माता पिता और अन्य परिजन रांची में रहते हैं। 2014 में शिक्षिका पद पर चयन होने के बाद वह बेगूसराय में रह रही थी। सुबह परिजनों के लगातार फोन कॉल नहीं उठाने पर परिजनों ने अपने रिश्तेदार को तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के सामने जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर शिक्षिका का शव पंखे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। क्योंकि कमरे के अंदर से बालकोनी और शौचालय का कमरा खुला हुआ था जिससे बाहर आया जा सकता है। फिलहाल पुलिस शुरुआती जांच आत्महत्या मानकर कर रही है। शिक्षिका के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि शिक्षिका की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है।

रिपोर्ट-सुमित

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...