पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद एनडीए ने राज्य सभा भेजने का फैसला लिया है। राज्य सभा भेजे जाने के फैसला के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए के नेताओं को धन्यवाद कहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए की तरफ से मुझे बिहार से राज्य सभा भेजने का निर्णय लिया गया है। संसद में बिहार से जुड़े मुद्दों को जोर शोर से उठाएंगे।एनडीए के जो कोर वोटर्स हैं उसमें लव कुश एक मजबूत स्तंभ है। जीतनराम मांझी, चिराग पासवान का भी अपना एक वोट बैंक है। इन सबको मिला कर एनडीए का यह स्वरूप है। विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरना है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा एनडीए की तरफ से काराकाट लोकसभा सीट से उम्मीदवार थे। उपेंद्र कुशवाहा का टक्कर भोजपुरी गायक पवन सिंह और सीपीआई एमएल के उम्मीदवार राजाराम सिंह ने से थी। पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के टक्कर में राजा राम सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट पर बाजी मारी और जीत हासिल की।
यह भी पढ़ें- Bihar में भी अपराधियों के खिलाफ लागू होगा यूपी मॉडल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा…
NDA NDA
NDA
Highlights



















