Jiobharat Phone पर फ्री में मिलेगा यूपीआई भुगतान अलर्ट, जियोसाउंडपे सर्विस लॉन्च

Mumbai : जियो, गणतंत्र दिवस पर जियोसाउंडपे सर्विस लॉन्च करेगा। यह सुविधा जियोभारत फोन (Jiobharat Phone) पर आजीवन फ्री में उपलब्ध होगी। दरअसल जियोसाउंडपे से बिना किसी साउंड बॉक्स के यूपीआई भुगतान के अलर्ट मिल सकेंगे। भारत में यह किसी भी मोबाइल फोन पर उपलब्ध अपने तरह की पहली सुविधा है। देश के 5 करोड़ से अधिक छोटे उद्यमियों व छोटे व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Jiobharat Phone : जियोसाउंडपे से बिना किसी साउंड बॉक्स के UPI भुगतान का अलर्ट मिलेगा

कंपनी के मुताबिक जियोसाउंडपे एक अभूतपूर्व इनोवेशन है। जो हर UPI भुगतान का तत्काल, बहुभाषी ऑडियो अलर्ट मैसेज देगा। जिससे छोटे से छोटे किराना स्टोर, सब्जी विक्रेता और सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानदारों के लिए व्यवसाय करना और आसान हो जाएगा। मौजूदा छोटे और सूक्ष्म व्यापारी साउंड बॉक्स के लिए हर महीने करीब 125 रुपये का भुगतान करते हैं। अब यह सर्विस जियोसाउंडपे पर मुफ़्त उपलब्ध होने के कारण, जियोभारत फोन इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता सालाना 1,500 रुपये तक बचा पाएंगे।

Jiobharat Phone : करोड़ों छोटे व्यापारी बचा पाएंगे सालाना 1,500 रुपये तक

जियोभारत फोन (Jiobharat Phone) को करीब साल भर पहले लॉन्च किया गया था और यह दुनिया का सबसे किफ़ायती 4G फ़ोन माना जाता है, जिसकी कीमतर मात्र 699 रुपये है। इस तरह, कोई भी व्यापारी नया जियोभारत फ़ोन खरीदकर सिर्फ़ 6 महीने में फ़ोन की पूरी कीमत वसूल सकता है। भारत के गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, जियो ने जियोसाउंडपे पर आधुनिक संगीत वाली वंदे मातरम की धुनें प्रस्तुत की है।

गणतंत्र दिवस पर होगी जियोसाउंडपे की शुरुआत

जियो के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा, “जियो हर भारतीय को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने में विश्वास करता है। जियोभारत पर मुफ़्त जियोसाउंडपे सुविधा और वंदे मातरम के भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण के साथ, हम भारत की भावना का जश्न मना रहे हैं और एक सच्चे डिजिटल भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्ट कर रहे हैं।”

हमसे जुड़ें

194,000फैंसलाइक करें
27,500फॉलोवरफॉलो करें
628फॉलोवरफॉलो करें
712,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- विज्ञापन -spot_img
Saffrn
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Vote Bachao Desh Bachao Rally: 1 नवंबर को दिल्ली में ‘वोट...

Vote Bachao Desh Bachao Rally, देवघर: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के...

Bihar Bank Ranking 2026: बिहार में बैंकों की रैंकिंग जारी, IDFC...

Bihar Bank Ranking 2026: बिहार में बैंकों के कामकाज और ऋण वितरण की समीक्षा के लिए राज्य सरकार ने पहली बार 100 अंकों का...

झारखंड SIR : 31 अक्टूबर तक जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम,...

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का सबसे अहम चरण अब अपने अंतिम सप्ताह में है। जिन पात्र नागरिकों का...