डोमिसाइल नीति को लेकर सदन के बाहर विपक्षी पार्टियों का हंगामा

286
डोमिसाइल नीति को लेकर सदन के बाहर विपक्षी पार्टियों का हंगामा
Advertisment

पटना : बिहार विधानसभा व विधान परिषद में बजट सत्र चल रहा है। आज यानी गुरुवार को बजट सत्र का पांचवां दिन है। सोमवार को विधानसभा में डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार का बजट पेश किया। आज सदन के बाहर विपक्ष के तमाम विधायक डोमिसाइल नीति को लेकर बाहर प्रदर्शन करते नजर आए। इसके साथ ही साथ बजट को लेकर सीधे तौर पर बिहार सरकार पर हमला बोला है कि बजट में गरीबों के लिए कुछ नहीं है। वहीं इसको लेकर भाकपा माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार पूरी तरीके से तानाशाह हो गई है। बजट में ना तो युवाओं के लिए न तो कोई रसोइया के लिए और न महिलाओं के लिए चर्चा नहीं हुई है।

Advertisment

बिहार में सरकार नाम का कोई चीज नहीं है – RJD विधायक भाई वीरेंद्र

नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को सड़क किनारे खेत में फेंक दिया गया। अब इस मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में सरकार नाम का कोई चीज नहीं है। बिहार में सीएम नीतीश कुमार नहीं ब्लकि प्रशासन और अधिकारी सरकार चला रहे हैं। औरंगजेब को लेकर जिस प्रकार जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने अबु आजमी के बयान के समर्थन किया है। उसको लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधन में और गठबंधन की मानसिकता बोल रही है। हम तो कहते हैं कि पूरा एनडीए गठबंधन सनातन विरोधी हो गई है।

Bhai Birendra MLA 22Scope News
बिहार में सरकार नाम का कोई चीज नहीं है – RJD विधायक भाई वीरेंद्र

यह भी देखें :

औरंगजेब एक अच्छा शासक था और वह उतना क्रूर नहीं था – JDU MLC खालिद अनवर

जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी के औरंगजेब पर दिए बयान का समर्थन किया है। बीते दिनों खालिद अनवर ने कहा था कि औरंगजेब के बारे में लोगों की अलग-अलग राय है। लेकिन इतिहासकारों का कहना है कि औरंगजेब एक अच्छा शासक था और वह उतना क्रूर नहीं था, जितना उसे बताया जाता है। जिसको लेकर जदयू पार्टी ही विधायक डॉ. संजीव अपने ही एमएलसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी औरंगजेब का प्रसंसा करता हैं, उसको पाकिस्तान या बंग्लादेश भेज देना चाहिए। वह किसी दल का नेता ही क्यों नहीं हो।

Virendra Gupta MLA 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार परिषद की सदस्यता बहाल होने के बाद पहली बार उच्च सदन पहुंचे सुनील कुमार सिंह…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates