कांग्रेस की बैठक में हंगामा , बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के सामने लगे मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेस की बैठक में हंगामा,बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के सामने लगे मुर्दाबाद के नारे

दरभंगा : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सह बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार विधानपरिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता ज़िला कांग्रेस कार्यालय दरभंगा में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत चौपाल कार्यक्रम व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, बिहार प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के विरूद्ध की नारेबाजी

संवाद कार्यक्रम समाप्त होने से पहले ही कांग्रेस बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लवरु ओर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के सामने कांग्रेस दफ्तर में कांग्रेस नेताओ ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लवरु और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। वही विरोध कर रहे कांग्रेस नेता राम नारायण झा ने अपने नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए है।

पैसा लेकर टिकट बेचने का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि जाले विधानसभा क्षेत्र के चमरा व्यवसाई मोहम्मद नौशाद ने 16 लाख रुपया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को देकर AICC का सदस्य बना। साथ ही उन्होंने पैसे देकर टिकट बेचने का आरोप लगते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आईना दिखाते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस कभी भी आगे नहीं बढ़ सकती है। इस घटना ने बिहार कांग्रेस की अंदरूनी कलह को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है।

ये भी पढ़े :  JIO की बड़ी पहल: बिहार-झारखंड के छात्रों को AI से जोड़ रहा रिलायंस जियो, छात्रों और शिक्षकों को दी जा रही ट्रेनिंग

वरूण ठाकुर की रिपोर्ट 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img