यूपीएससी परीक्षा परिणाम : एक नाम, एक रैंक, एक रोल नंबर 1521306 और दो दावेदार

रांची: यूपीएससी परीक्षा परिणाम : एक नाम, एक रैंक, एक रोल नंबर और दो दावेदार – यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 44 बार रैंक हासिल करने वाले तुषार कुमार को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है, दरअसल एक तुषार कुमार रेवाड़ी के रहने वाले हैं और दूसरे तुषार कुमार बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले हैं।

यूपीएससी परीक्षा परिणाम : एक नाम, एक रैंक, एक रोल नंबर और दो दावेदार

भागलपुर के तुषार का यूपीएससी एडमिटकार्ड

भागलपुर के तुषार का यूपीएससी एडमिटकार्ड

यूपीएससी परीक्षा परिणाम : एक नाम, एक रैंक, एक रोल नंबर और दो दावेदार

दोनों ही तुषार कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा दी थी अब दोनों तुषार कुमार इस बात को लेकर असमंजस में है कि आखिरकार परीक्षा उन दोनों में से किसने उत्तीर्ण की है। यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज परीक्षा का मंगलवार को ही रिजल्ट जारी कर दिया था प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट में 44 वां स्थान तुषार कुमार का है यूपीएससी की तरफ से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की जो सूची जारी की गई है उसमें रोल नंबर और नाम ही है। 44 वें स्थान पर रोल नंबर 1521306 है और नाम तुषार कुमार दिया गया है।

रेवाड़ी के तुषार का यूपीएससी एडमिटकार्ड
रेवाड़ी के तुषार का यूपीएससी एडमिटकार्ड

अब अहम बात यह है कि यही रोल नंबर और नाम रेवाड़ी और भागलपुर दोनों के तुषार कुमार के प्रवेश पत्र पर है।

हरियाणा के तुषार का दावा – हरियाणा के रहने वाले एक तुषार कुमार ने दावा कर दिया है कि वही वह तुषार

है जिसे यूपीएससी में 44 वां रैंक आया है रेवाड़ी के मोहल्ला सती कॉलोनी निवासी तुषार के माता-पिता का

देहांत हो चुका है स्वर्गीय ब्रज मोहन सैनी के पुत्र तुषार ने दावा करते हुए अपना प्रवेश पत्र भी दिखाया है

जिसमें वही रोल नंबर अंकित है जो बिहार के तुषार के प्रवेश पत्र में है। बिहार के भागलपुर के तुषार

का दावा – भागलपुर के तुषार ने बताया कि यूपीएससी में उन्हें ही सफलता मिली है और जो हरियाणा का

तुषार दावा कर रहा है वह पूरी तरह भ्रामक है बिहार के तुषार कुमार ने कहा कि उन्होंने हरियाणा

के तुषार से फोन पर बात की है और कहा है कि वह क्यों भ्रम फैला रहा है बिहार निवासी तुषार ने

दावा किया है कि हरियाणा के तुषार का एडमिट कार्ड जाली है उसे एडिट करके बनाया गया है

और उसमें यूपीएससी का वाटर मार्क भी नहीं है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!