उर्फी जावेद ने चित्रा वाघ के खिलाफ महिला आयोग से की शिकायत

मुंबई : सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद और बीजेपी नेत्री चित्रा वाघ के बीच का विवाद लगातार बढ़ता ही जा रही है. हाल ही में एक्ट्रेस ने महिला आयोग में चित्रा वाघ के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है. उर्फी जावेद ने महिला आयोग के ऑफिस में पहुंची. जहाँ उन्होंने शिकायत दर्ज कराई. इस दौरान उर्फी को उनके वकील के साथ देखा गया.

urfi1 22Scope News

क्या है पूरा मामला

उर्फी जावेद अक्सर अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उर्फी के ड्रेसिंग सेंस को लेकर एक्ट्रेस और चित्रा वाघ के बीच काफी दिनों से तकरार चल रही है. कुछ दिन पहले उर्फी के कपड़ों को लेकर चित्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उर्फी अक्सर सड़कों पर अपने शरीर का प्रदर्शन करती रहती हैं. फिर क्या बेबाक उर्फी ने भी इसका पलटवार किया और फिर सोशल मीडिया पर दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई.

urfi12 22Scope News

उर्फी को मॉब लिंचिंग का खतरा !

ऐसे में उर्फी जावेद के वकील नितिन सातपुते ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग को पत्र लिख कर और ऑनलाइन जरिए से शिकायत दर्ज करवाई है. इस शिकायत में सातपुते ने उर्फी पर चित्रा वाघ की धमकी के कारण मॉब लिंचिंग होने का खतरा होने की बात कही है. इसके साथ ही उर्फी के वकील ने पुलिस कार्रवाई की मांग भी की है

उर्फी जावेद का लुक

जिस लुक में उर्फी महिला आयोग के ऑफिस पहुंचीं, वो काफी चर्चा में बना हुआ है दरअसल एक्ट्रेस एक व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक पेंट पहने दिखाई दीं. उनके टॉप पर लिखा हुआ था not a nepo baby उर्फी के ये लुक काफी वायरल भी हो रहा है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img