Dhanbad: जीटी रोड पर लगे अवैध डिवाईडर हटाने की मांग, लोगों ने पीएम से की शिकायत

‘नहीं हटी तो होगा चक्का जाम’

धनबाद : कोयलांचल के गोविंदपुर जीटी रोड बाजार में एक ही जगह बार-बार दुर्घटना होने से स्थानीय लोग काफी नाराज है.

अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

लोगों ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन को इससे अवगत कराया गया है,

लेकिन प्रशासन के कानों तक यह आवाज नहीं पहुंच रही है.

लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है.

एक बार फिर से उपायुक्त को आवेदन दिया जाएगा अगर उसके बावजूद भी इस पर कोई पहल नहीं होती है

तो आने वाले दिनों में जीटी रोड जाम किया जाएगा.

इतना ही नहीं कुछ लोगों ने पीएम मोदी से इसकी शिकायत पीएमओ पोर्टल पर भी की है.

pm complain 22Scope News

4 वर्षों से 6 लेन का निर्माण कार्य अधूरा

गौरतलब है कि जीटी रोड पर लगभग 4 वर्षों से 6 लेन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. स्थानीय गोविंदपुर पुलिस की पहल पर एनएचएआई के द्वारा तीन जगहों पर अवैध बैरिकेडिंग कर दी गई है. एकमात्र जगह डिवाइडर खुला होने की वजह से बार-बार उसी जगह पर दुर्घटना हो रही है और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है.

6 महीने में 50 से अधिक की हो चुकी है मौत

न्यूज 22 स्कोप से बात करते हुए लोगों ने बताया कि 6 महीने के अंदर 50 से अधिक मौत हो चुकी है. लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन कोई पहल नहीं कर रही है. लोगों ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर गोविंदपुर पुलिस के द्वारा अवैध तरीके से 3 वर्ष पूर्व ही बैरिकेडिंग लगा दी गई है. बेरिकेडिंग लगाने के बाद ही दुर्घटनाओं में बेहताशा वृद्धि हुई है. प्रत्येक दिन दुर्घटना हो रही है. कई बार लोगों को जान से हाथ धोना पड़ता है. लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्घटना होने के बाद पुलिस आनन-फानन में शव को उठाकर भाग जाती है, ताकि लोगों का कोप भाजन पुलिस को ना होना पड़े. लोगों ने कहा कि गोविंदपुर पुलिस के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है तो पुलिस आम लोगों के साथ पुलिस क्या करती होगी.

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

बीते शुक्रवार को भी मनबोध कुमार नामक एक व्यक्ति की मौत उसी स्थल पर हुई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्थानीय मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधियों ने एक अहम बैठक करते हुए कहा कि कई बार धनबाद उपायुक्त के साथ-साथ एनएचएआई तक को आवेदन दिया जा चुका है. लेकिन कोई पहल नहीं हुई है. लोगों ने बताया कि एक बार फिर से धनबाद उपायुक्त को आवेदन देकर इस समस्या से निदान दिलाने की मांग की जाएगी. अगर उसके बावजूद 15 दिनों के अंदर और कोई पहल नहीं होती है तो पूरे गोविंदपुर प्रखंड के 39 पंचायत के लोग इकट्ठा होकर जीटी रोड को जाम करेंगे.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...