शरद यादव का अस्थि कलश पहुंचा पटना, श्रद्धांजलि के लिए उमड़ी भीड़

PATNA: JDU के पूर्व अध्यक्ष स्व शरद यादव का अस्थि कलश आज पटना पहुंचा जहां से मधेपुरा में उसे विसर्जित किया जाएगा. इसके लिए शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज बिहार पहुंची. इस मौके पर सुभाषिनी राज ने कहा कि पिता की इच्छा के अनुसार उनके अस्थि कलश को मधेपुरा में विसर्जित किया जाएगा. राजद कार्यालय से सीधे मधेपुरा के लिए निकलेंगे. उन्होंने बताया कि पटना में राजद की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यात्रा निकाली गई साथ ही श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया. जिसके लिए उन्होंने राजद का आभार जताया.
उन्होंने बताया कि पिता शरद यादव की कर्मभूति बिहार रही है और उनकी इच्दा थी कि अस्थित विसर्जन उनकी कर्मभूमि में हो.

sharad yadav asthi kalash 3 22Scope News

RJD कार्यालय में तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दी श्रद्धांजलि

राजद के प्रदेश कार्यालय में अस्थि कलश पहुंचा जहां राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी और राजद के कई मंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी. वहीं शरद यादव के बेटे शांतनु कुमार ने कहा कि मेरे पिताजी की इच्छा थी कि उनकी अस्थि कलश मधेपुरा में विसर्जित किया जाए इसीलिए हम पहले राजद कार्यालय फिर वहां से मधेपुरा के लिए निकलेंगे.

tejaswi yadav 22Scope News

समाजवादी विचारधारा के दूसरी पीढ़ी सबसे बड़े नेता थे शरद यादव


राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्धिकी ने कहा कि

समाजवादी विचारधारा के दूसरी पीढ़ी के सबसे बड़े नेता थे शरद यादव.

हमने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया है बिहार से उनका सुख दुख का लगाव था. बिहार के लिए वह हमेशा संघर्ष करते रहते थे.


‘अतिपिछड़ों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे हैं शरद यादव’


राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि शरद यादव

का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ लेकिन राजनीति का सबसे बड़ा हिस्सा

बिहार को उन्होंने दिया. उन्होंने कहा कि जो गरीब हैं,

जो समाज में उपेक्षित हैं अति पिछड़ों की लड़ाई शरद यादव लड़ते रहे हैं.

मंडल कमीशन लागू होने के बाद संघर्ष की लड़ाई में

गांधी मैदान में तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह, लालू प्रसाद यादव के साथ शरद यादव भी मौजूद रहे.

रिपोर्ट : राजीव कमल

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...