5 हजार रुपए में Cyber Criminals को बेचते थे खाता, गया पुलिस ने एक को दबोचा

गया: गया पुलिस की साइबर ब्रांच साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। साइबर ब्रांच अलग अलग इलाकों में साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है और ठगों को गिरफ्तार कर रही है। गया साइबर पुलिस ने लाखों रूपये के अवैध निकासी और ट्रांजेक्शन मामले में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

मामले को लेकर साइबर उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साक्षी राय ने रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि मार्च महीने में एक व्यक्ति ने अपने खाता से करीब सवा पांच लाख रूपये की अवैध निकासी का मामला दर्ज कराया था। मामले को देखते हुए एक टीम गठित कर अनुसंधान शुरू की गई। अनुसंधान के अनुसार पुलिस ने यह पता लगाने में सफलता हासिल कर ली कि अवैध निकासी कर रूपये किस खाता में ट्रांसफर किया गया है। पुलिस ने जानकारी इकठ्ठा कर खाताधारक का पता लगाया और फिर उसे रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि वह अपना खाता एटीएम के साथ महज पांच हजार रूपये में बेचते थे जिसके माध्यम से फिर साइबर ठग लोगों को अपना निशाना बनाते थे। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को अन्य आरोपियों के बारे में भी पता चला है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Saran में चोरों ने बेहोशी के केमिकल का इस्तेमाल कर दो घरों से उड़ाया लाखों की संपत्ति

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Cyber Criminals Cyber Criminals Cyber Criminals

Cyber Criminals

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...

Patna Ice Cream Food Safety Action: पटना में आइसक्रीम प्रतिष्ठानों पर...

Patna Ice Cream Food Safety Action: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...