रक्सौल मैत्री पुल पर उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल मैत्री पुल पर सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने एक उज्बेकिस्तान की महिला को हिरासत में लिया, जो भारत से नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी। प्रारंभिक जांच में महिला के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध वीजा नहीं मिला। उसके पास से कथित रूप से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया गया है।

महिला की पहचान बोजोरोवा शकरजोंन के रूप में हुई है – SSB

एसएसबी के अनुसार, महिला की पहचान बोजोरोवा शकरजोंन (जन्मतिथि 20 दिसंबर 1994) के रूप में हुई है। उसके पास उज्बेकिस्तान का पासपोर्ट (संख्या FA0742942) मिला है जो अक्टूबर 2029 तक वैध है। जांच में सामने आया है कि महिला पिछले करीब एक वर्ष से मुंबई में एक भारतीय नागरिक के साथ कथित रूप से अवैध रूप से रह रही थी। इस दौरान उसने अपना नाम बदलकर भारतीय पहचान के दस्तावेज भी बनवा लिए थे। एसएसबी ने महिला को आवश्यक पूछताछ के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

Motihari Police 1 4 22Scope News

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

पुलिस एवं संबंधित एजेंसियां उसके भारत में अवैध रूप से रहने, फर्जी पहचान पत्र बनवाने व नेपाल जाने के उद्देश्य समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला विदेशी नागरिक अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने से संबंधित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज किए जाने की प्रक्रिया में है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Motihari Police 2 2 22Scope News

यह भी पढ़े : रक्सौल बॉर्डर से नार्को-आतंक नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना का भगोड़ा जवान गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Crime: फर्जी कस्टमर केयर नंबर से हो रही थी...

Jamtara Cyber Crime: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर क्राइम के खिलाफ़ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के...

ट्रक ड्राइवर की बेटी बनी Doctor, परीक्षा रद्द होने से चली...

दरभंगा : दरभंगा जिले के एक ट्रक ड्राइवर की बेटी की कहानी ऐसी है। जो हर किसी को भावुक कर देगी। एक साधारण ट्रक...

Jharkhand Exam Special Trains: क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा...

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर रेलवे ने 18 से 20 जुलाई तक 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रांची,...