Advertisment

भारत-नेपाल मैत्री पुल पर नेपाली APF की बर्बरता, यात्री का पैर तोड़ा

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल-बिरगंज मैत्री पुल पर एक चौकाने वाली घटना सामने आई। नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (APF) के जवानों द्वारा एक यात्री को बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित यात्री नेपाल के बिरगंज से भारत की ओर आ रहा था। रक्सौल स्टेशन से सत्याग्रह एक्सप्रेस पकड़ने वाला था।

Goal 7 22Scope News

मैत्री पुल पर जांच के दौरान APF के एक जवान ने यात्री से बदसलूकी की

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैत्री पुल पर जांच के दौरान एपीएफ के एक जवान ने यात्री से बदसलूकी की। जब यात्री ने इसका विरोध किया तो जवान आग-बबूला हो गया और उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि यात्री का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोग मौके पर जुट गए और एपीएफ जवानों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया गया कि नेपाल एपीएफ द्वारा अक्सर जांच के नाम पर यात्रियों से दुर्व्यवहार किया जाता है। यहां तक कि कई बार महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार की घटनाएं हो चुकी हैं।

मैत्री पुल पर यह कोई नई बात नहीं है – मुस्तकीम अंसारी

स्थानीय नागरिक मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि मैत्री पुल पर यह कोई नई बात नहीं है। आए दिन यात्री परेशान किए जाते हैं। आज तो हद हो गई, यात्री का पैर ही तोड़ दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी किसी यात्री ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। सोशल मीडिया पर लोग एपीएफ की कार्रवाई की निंदा कर रहे हैं और पीड़ित यात्री को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी देखें :

घटना के बाद भारतीय सीमा क्षेत्र में भी आक्रोश का माहौल है

इधर, घटना के बाद भारतीय सीमा क्षेत्र में भी आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भारतीय दूतावास से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और नेपाल एपीएफ पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पीड़ित यात्री की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेकिन घटना ने भारत-नेपाल सीमा पर यात्रियों की सुरक्षा और मानवाधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े : भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी करवाई, मानव तस्करी के तहत 2 व्यक्ति गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...