Vaishali: पहले बेटी का किया अपहरण फिर छोड़ने के लिए मां के साथ…., पुलिस ने किया गिरफ्तार

वैशाली: वैशाली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वैशाली में पुलिस ने यौन शोषण के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता ने बच्ची का अपहरण करने और बच्ची को छोड़ने के एवज में कई महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने बताया कि विदुपुर थाना में एक महिला ने आवेदन दे कर अपने पड़ोसी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने अपने आवेदन में पड़ोसी ढेमन दास ने उसकी पांच वर्षीया बेटी का दुर्गा पूजा के समय अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चला तो किसी ने बताया कि ढेमन दास ने उसके बच्चे का अपहरण कर लिया है।

उसने ढेमन दास को फोन किया तो उसने महिला को उसकी बच्ची वापस करने का वादा कर एक सुनसान जगह पर बुलाया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की। उसके बाद आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर अक्सर दुष्कर्म करने लगा और मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी के द्वारा ब्लैकमेल से थक कर महिला ने मामले की सूचना अपने पति को दी और फिर थाना में मामला दर्ज करवाया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-  JDU कार्यकर्ता सम्मलेन में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘अल्पसंख्यक का हमें….’

https://youtube.com/22scope

Vaishali Vaishali Vaishali

Vaishali

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...