रांची: राजधानी रांची से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अलग-अलग जगह पर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसी में रांची से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है. रांची स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस 12ः30 बजे हावड़ा के लिए रवाना हुई. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, महुआ माझी सहित कई नेता मौजूद रहे.
वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस कल से रांची स्टेशन से सुबह 5.15 बजे खुलेगी. हावड़ा 12.20 बजे पहुंचेगी, फिर हावड़ा से 3.45 बजे खुलेगी और 10.50 बजे रांची पहुंचेगी. यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी. मंगलवार को संचालित नहीं होगी. वंदे भारत एक्सप्रेस के एक्सक्यूटिव क्लास बोगी में सफर करने के लिए 2045 रुपये ओर 2200 रुपये भोजन के साथ, वहीं 1030 रुपये नॉन एक्सक्यूटिव क्लास वाली बोगी में भोजन के साथ 1155 रुपये चार्ज लगेगा.


