सब्जी बेचने वाले का बेटा बना थर्ड टॉपर

गोपालगंज : बिहार बोर्ड ने आज इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया है। गोपालगंज में सब्जी बेचने वाले के लड़के ने बिहार इंटरमीडिएट में थर्ड टॉपर बनने से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों की भीड़ लगी। बरौली प्रखंड के नवादा गांव के रहने वाले प्रिंस कुमार इस बार बिहार इंटरमीडिएट की साइंस स्ट्रीम में थर्ड टॉपर बनकर अपने गांव में इतिहास रच दिया है। प्रिंस के पिता बाला साह सब्जी बेचने का काम करते हैं और सब्जी बेचकर ही वे अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

प्रिंस कुमार बताते है कि वे हाई स्कूल बरौली से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। इस बार साइंस से इंटर मीडिएट की परीक्षा में 477 अंक मिले है। उन्होंने 95.4 फीसदी अंक लाकर बिहार का थर्ड टॉपर बने हैं। वहीं इनके बड़े भाई लव कुमार ने भी फस्ट डिवीजन से पास किए हैं। प्रिंस के पिता बाला साह बताते है कि उनके छह बेटी और दो बेटा है। जिसमें पांच बेटी को पढ़ाकर शादी कर दिए हैं। अपने दोनों बेटों को पढ़ाने के लिए जरूरत पड़ी तो अपने शरीर को बेचकर अपने बेटों को पढ़ाएंगे।

वहीं प्रिंस के माता उर्मिला देवी ने बताया कि उनके बेटे बचपन से ही पढ़ने में तेज है। उनके दोनों बच्चे पढ़ाई के चक्कर में खाना पीना भी भूल जाते थे। उनके दोनों बेटों के मेहनत का आज फल मिला है। जिससे आज पूरा परिवार बहुत खुश है। पूरे गांव के लोग आज बधाई देने मेरे घर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : Big Breaking : इंतजार खत्म, जारी हुआ रिजल्ट, बेटियों ने फिर मारी बाजी 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Tata Motors Jamshedpur Bonus 2026: टाटा मोटर्स में बोनस का ऐलान...

Tata Motors Jamshedpur Bonus 2026: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए सोमवार का दिन अहम रहा। प्रबंधन और यूनियन के बीच सालाना...

Shahnaz Farheen Gold Medal: JUT के दीक्षांत समारोह में चमकीं शहनाज...

Shahnaz Farheen Gold Medal, बोकारो: गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी के टेक्निकल कैंपस (GGSESTC), बोकारो की छात्रा सुश्री शहनाज फरहीन ने MBA की पढ़ाई...

Bihar Aspirational Districts: 13 आकांक्षी जिलों में लैंगिक समानता के लिए...

Bihar Aspirational Districts, पटना: बिहार के आकांक्षी जिलों में लैंगिक समानता, बाल अधिकार और सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन को लेकर जिला स्तर पर नई...