अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दिव्यांग सब्जी विक्रेता की मौत, इकलौता कमाऊ था

पटना: राजधानी पटना से सटे बिक्रम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। दिव्यांग सब्जी विक्रेता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना मनेर तेलपा गांव के समीप की है जहां अज्ञात वाहन की चपेट ने आने से विक्रम नगर पंचायत के वार्ड 6 निवासी सब्जी विक्रेता विक्की कुमार की मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को घर पर लाया। इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि विक्की काफी गरीब परिवार से था और सब्जी बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था और आज सब्जी बेचकर घर लौट रहा था तभी मनेर तेलपा के पास अचानक से किसी अज्ञात वाहन से झटका लगने के कारण वह गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। मृतक विक्की कुमार के पिता और मां का पूर्व में ही देहांत हो चुका है और वह अपने परिवार का पोषण करता था।

विक्की कुमार की दो बेटी है, अब मौत के बाद बेटियों के ऊपर से पिता का साया उठ चुका है। इधर मृतक के साला राजू कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने बताया कि मेरे जीजा साइकिल से घर आ रहे थे जो की एक पैर से विकलांग थे तभी किसी अज्ञात वाहन से झटका लगा और वह गिर गए जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।

घटना को लेकर बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि मनेर तेलपा गांव के पास एक युवक की मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची। फिलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   एक स्कूल ऐसा भी: कक्षा तो है भवन नहीं, पेड़ के नीचे बैठ कर पढ़ते हैं छात्र

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...